कानपुर, मार्च 21 -- रसूलाबाद,संवाददाता। कस्बे के शास्त्रीनगर मोहल्ले का रहने वाला एक युवक नशे की हालत में शनिवार देर शाम तहसील के पास अचानक गश खाकर गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको गंभीर हालत में सीएचसी भेजा। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घषित कर दिया। रसूलाबाद कस्बे के शास्त्रीनगर मोहल्ले का रहने वाला 42 वर्षीय सुनील पुत्र गेंदालाल शराब पाने का आदी था। इसके चलते वह कई-कई दिन तक अपने घर नहीं जाता था। शनिवार शाम करीब 5 बजे वह शराब के नशे में अचानक गश खाकर गिर गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को जानकारी देकर उसको सीएचसी रसूलाबाद भेजा। वहां मौजूद डॉ. सौरभ शाक्य ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सीएचसी पहुंचे परिजनों को उसकी मौत की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। पति की मौत से उसकी पत्नी मंजू बेहाल हो गई, जबकि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.