गाज़ियाबाद, जून 23 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। लिकं रोड थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर उसमें सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक तीनों युवक शराब के नशे में थे और कार से तेज रफ्तार में दोड़ा रहे थे। वैशाली सेक्टर-चार में रहने वाले प्रवीण अग्रवाल मधुमेह से पीड़ित हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार की रात उनकी दवा खत्म हो गई थी, जिन्हें लेने के लिए उन्होंने अपने बेटे पीयूष को भेजा था। पीयूष रात में लगभग साढ़े 12 बजे स्कूटी से मेडिकल स्टोर जा रहा था। इस दौरान डाबर तिराहे के पास वैशाली रेड लाइट पर तेज रफ्तार कार ने उनके बेटे की स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में पीयूष गंभीर रूप स...