रामगढ़, मार्च 19 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के मुर्रामकला निवासी सुरेंद्र महतो ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर ऑटो चालक पर लापरवाही और नशे की हालत में वाहन चलाने का आरोप लगाया है। दिए गए आवेदन के अनुसार ऑटो संख्या जेएच 24 एफ 0168 के चालक ने उनकी कार क्रेटा संख्या जेएच 01 एफ यू 1988 को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटना के समय ऑटो चालक शराब के नशे में धुत था और अनियंत्रित होकर वाहन चला रहा था। इसी दौरान उसने सड़क पर चल रहे तीन-चार अन्य राहगीरों को भी धक्का मार दिया। इस घटना में छोटकाकाना निवासी सुखदेव यादव और तिरंगा चौक निवासी राहुल गुप्ता घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सहायता दी गई। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक की पहचान बड़कीपोना रजरप्पा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.