पूर्णिया, मार्च 24 -- मीरगंज, एक संवाददाता।मीरगंज थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा कर रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अलग-अलग स्थानों पर इनकी हरकतों से स्थानीय लोग परेशान थे जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को मौके से हिरासत में ले लिया। इसके बाद उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब के सेवन की पुष्टि हुई। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में उपेंद्र मरैया, छोटे लाल राय, संजय यादव तथा पप्पू कुमार यादव उर्फ पिंटू यादव शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, सभी को अलग-अलग स्थानों से नशे की हालत में पकड़ा गया। अपर थानाध्यक्ष सरिता कुमारी ने बताया कि क्षेत्र में शराब पीकर उत्पात मचाने वालों के खिल...