बांदा, अप्रैल 2 -- बांदा। संवाददाता नशे में ई-रिक्शा चालक ने जहरीला पदार्थ खा कर खुदकुशी कर लिया। देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव निवासी 33वर्षीय राजू सिंह पुत्र अवधेश सिंह ने बुधवार की दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों को पता चला। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत देखकर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत को गई। मृतक के चाचा जयराम सिंह ने बताया कि राजू ई रिक्शा चलाता था। उसकी शादी नही हुई थी। वह दो भाईयो में छोटा था। नशे का आदी था। नशे की में उसने जहर खा कर खुदकुशी कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.