रुद्रपुर, मार्च 9 -- किच्छा, संवाददाता। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने एक कार चालक से नशे में इस्तेमाल होने वाले छह हजार कैप्सूल बरामद किए हैं। आरोपी बीकॉम का छात्र है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। रविवार रात एसआई मनोज कुमार पुलिसकर्मियों और एएनटीएफ की टीम के साथ डीडी चौक पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दरऊ चौक की ओर से एक काले रंग की कार आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक ने कार को रोडवेज बस स्टैंड की ओर मोड़ दिया। शक होने पर पुलिस ने उसे पीछा कर पकड़ लिया। कार की पिछली सीट पर रखे कट्टे की तलाशी लेने पर टीम को नशे में इस्तेमाल होने वाली अंग्रेजी दवा के छह हजार कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी ने अपना नाम मो. शाहबाज पुत्र लईक अहमद निवासी सिरौलीकला, वार्ड 19 पुलभट्टा बताया। पुलिस ने आरोपी के पास...