नशे में इको चलाकर युवक को टक्कर मारी
गुड़गांव, मार्च 22 -- गुरुग्राम। नशे में धुत एक युवक ने इको चलाकर एक युवक को जख्मी कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी दी। इस सिलसिले में थाना खेड़की दौला में मामला दर्ज हुआ है। गांव खेड़की दौला निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को शिकायत दी कि 20 मार्च की रात नौ बजे नशे की हालत में उसके गांव के नवीन यादव ने तेजी से इको चलाई। उसके भतीजे के अलावा कई लोगों को इको से टक्कर मारी। ऐतराज करने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचीं। पूछताछ के बाद आरोपी नवीन यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.