झांसी, जनवरी 10 -- झांसी। चिरगांव थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। गांव नादखास ने 50 वर्षीय अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दे दी। बंद कमरे में पंखे के सहारे तौलिया से उसका शव झूलता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। गांव नादखास निवासी संतोष दांगी (50) बेटा राम हजूर नशे का आदी था। जिससे परिवार में आए दिन विवाद होता था। संतोष परिवार से अलग बगल में ही एक कमरे में रहता था। बीती शाम वह बाहर से घर आया और अपने कमरे में चला गया। वहां उसने तौलियां से पंखे के सहारे फंदा बनाया और उस पर झूल गया। देर रात जब उसकी कोई आहट नहीं हुई तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने कमरे में झांककर देखा तो दंग रह गए। उसका शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। जिससे वह रोने-बिलखने लगे। वहीं फां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.