पूर्णिया, मई 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।नशे के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी है। जललागढ़ और पूर्णिया पूर्व में स्मैक बरामदगी के अलावा शराब की बरामदगी के साथ शराबियों की गिरफ्तारी भी तेज हो गयी है। एसपी स्वीटी सहरावत के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबार पर लगातार प्रहार किया जा रहा है। इस बावत नशे के सामानों की जब्ती के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। रविवार को चले अभियान के दौरान जिले में कुल 40 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें 32 आरोपी शराब मामले के हैं। इसके अलावा अजमानतीय मामले के एक तथा अन्य मामलों में सात आरोपी पकड़े गए। यह भी पढ़ें- मीरगंज पुलिस की कार्रवाई, चार शराबी गिरफ्तार पुलिस ने पांच लीटर देसी शराब जब्त किया। इसके अलावा वित्तीय संस्थानों, शैक्षणिक संस्थाओं एवं ज्वेलरी शॉप आदि का पुलिस ने सुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.