चम्पावत, जनवरी 20 -- लोहाघाट। आयुष्मान आरोग्य मंदिर कर्णकरायत के बंदेलाढेक में स्वास्थ्य शिविर लगाया। इस दौरान लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी तनुजा मुरारी ने तंबाकू से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। शिविर में 35 लोगों की स्वास्थ्य जांच भी की गई। टाटा इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइंसेज के क्षेत्रीय अन्वेषक अयन जायसवाल ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर में उपलब्ध सुविधा के बारे में बताया। शिविर में प्रधान रेखा देवी, आशा फेसिलिटेटर सुनीता ढेक ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.