मुरादाबाद, मई 22 -- जिलाधिकारी डा. राजेन्द्र पैंसिया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने नशे की बढ़ती प्रवत्ति पर अंकुश लगाने पर चर्चा की। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एनकार्ड संबंधी बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने "एक युद्ध नशे के विरूद्ध", "नशा मुक्त भारत अभियान" तथा "नशे को न जीवन को हां " विषय पर संबंधित विभाग के उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा। बेसिक शिक्षा विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि स्कूल/कॉलेजों के आस-पास (कम से कम 100 मीटर की परिधि) में पान, गुटखा, सिगरेट आदि की दुकानें संचालित न होने पाएं। साथ ही यह भी कहा कि ड्रग्स के विरूद्ध संचालित प्राइवेट संस्थाओं यथा ब्रह्मकुमारी, गायत्री परिवार व आर्ट ऑफ लिविंग श्री श्री रविशंकर से जुड़े लोगों को भी इस कार्यकम में शामिल कर नशे के वि...