नशे को छोड़कर अपनी ऊर्जा सकारात्मक गतिविधियों में लगाएं युवा
विकासनगर, अगस्त 1 -- श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय, चकराता में शनिवार को नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के अंतर्गत युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित करना था। प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि नशा व्यक्ति की शिक्षा, स्वास्थ्य और करियर को गहराई से प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों में लगाएं। उन्होंने कहा कि नशामुक्त युवा ही राष्ट्र निर्माण में सशक्त योगदान दे सकते हैं। डॉ. ऐपन सिंह ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके परिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.