चम्पावत, मार्च 12 -- बनबसा। एसओजी और बनबसा पुलिस ने नशे के 786 कैप्सूल समेत एक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने खटीमा निवासी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओजी और पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है। एसपी रेखा यादव ने बताया कि बीते 11 मार्च को एसओजी और पुलिस ने चेकिंग के दौरान धनुष पुल बनबसा के पास 20 वर्षीय शादाब उर्फ शाहदाब निवासी इस्लामनगर, खटीमा की तलाशी ली। तलाशी में उसके कब्जे से 768 नशे के कैप्सूल बरामद किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.