नशे के 50 इंजेक्शनों के साथ युवक गिरफ्तार, जेल भेजा
हरिद्वार, जून 17 -- अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस ने बुधवार को एक युवक को 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम पुलिस टीम क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के लिए गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस जब लोहे के पुल के पास पहुंची तो ज्वालापुर की ओर नहर पटरी स्थित हैंडपंप के निकट एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस टीम ने उसका पीछा कर कुछ दूरी पर पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- नशे के 50 इंजेक्शनों के साथ युवक गिरफ्तार, जेल भेजा तलाशी के दौरान युवक के कंधे पर लटके पिट्ठू बैग से दो गत्ते के पैकेट बरामद ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.