हल्द्वानी, फरवरी 25 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। लालकुआं पुलिस ने नशे के 300 इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बरेली के बहेड़ी से नशे के इंजेक्शन बेचने के लिए हल्द्वानी लाया था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बुधवार को पुलिस बहुद्देशीय भवन में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि लालकुआं कोतवाली पुलिस की टीम मंगलवार रात चेकिंग कर रही थी। तभी सुभाषनगर बैरियर के पास से एक व्यक्ति गुजरता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से नशे के 300 इंजेक्शन बरामद हुए। आरोपी की पहचान मौ.रफी निवासी वार्ड नं-14 उजालानगर वनभूलपुरा के रूप में हुई। आरोपी पर पूर्व में कोतवाली किच्छा में भी मादक पदार्थ की तस्करी का मुकदमा द...