रुद्रपुर, मई 3 -- किच्छा। पुलिस ने एक युवक को नशे में इस्तेमाल होने वाले अंग्रेजी दवा के प्रतिबंधित 28 इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। शनिवार शाम एसआई मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ पुरानी बरेली रोड पर गश्त कर रहे थे। इस बीच पुलिस टीम ने हरियाणा फार्म के निकट युवकों की भीड़ देखी। पुलिस को देखकर युवकों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए एक युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से नशे में इस्तेमाल होने वाले अंग्रेजी दवा के प्रतिबंधित 28 इंजेक्शन बरामद हुए। आरोपी ने अपना नाम संजय कुमार पुत्र रामभरोसे निवासी पुरानी गल्ला मंडी वार्ड 17 किच्छा बताया। आरोपी ने बताया कि वह इंजेक्शन बहेड़ी रोडवेज स्टेशन के पास से अज्ञात व्यक्ति से लाया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...