नशे के सौदागरों पर लगाम, अब तक 157 को भेजा जेल (डिजिटल)
मुरादाबाद, अगस्त 31 -- जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने नशामुक्त भारत अभियान पर कहा कि नशे के सौदागरों पर लगाम लगाएं। पुलिस विभाग ने बताया कि जुलाई तक नशे से संबंधित कुल 124 अभियोग पंजीकृत किए गए तथा 157 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न सिनेमाघरों में नशामुक्त भारत अभियान से संबंधित जागरूकता स्लाइड के प्रदर्शन की संख्या तथा उन्हें देखने वाले लोगों की संख्या का पूर्ण डाटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग से कहा प्रत्येक शनिवार को विद्यालयों एवं संबंधित संस्थानों में नशामुक्ति तथा नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में शपथ कार्यक्रम आयोजित कराए जाएं। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि 18 मेडिकल स्टोरों के निरीक्षण में आपत्तिजनक सामग्री पाए जाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.