कानपुर, मार्च 10 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। आने वाली पीढ़ियों को नशे की लत लगाने वालों की अब खैर नहीं। नशे के इन सौदागरों पर पुलिस बुधवार से कहर बनकर टूटेगी। दरअसल चरस, गांजा, अफीम और स्मैक तस्करों के खिलाफ पुलिस अभियान शुरू करने जा रही है। जिले भर में व्यापक पैमाने पर यह अभियान चलेगा। इसकी कमान खुद जेसीपी कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन टाडा संभालेंगे। नशे को लेकर पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही हैं। नशे के इन सौदागरों पर कार्रवाई के लिए एडीसीपी ऑपरेशन सुमित सुधाकर रामटेके को लगाया गया है। पिछले दिनों उन्होंने लगातार कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है। अब कमिश्नरेट पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाने जा रही है। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने इसके निर्देश दे दिए हैं। इसकी कमान जेसीपी कानून एवं व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.