नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलेगा
मुरादाबाद, मई 25 -- मुरादाबाद। नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलेगा। स्कूल/कॉलेजों के आस-पास (कम से कम 100 मीटर की परिधि) में पान, गुटखा, सिगरेट आदि की दुकानें संचालित नहीं होंगी। ड्रग्स के विरूद्ध संचालित प्राइवेट संस्थाओं यथा ब्रह्मकुमारी, गायत्री परिवार व आर्ट ऑफ लिविंग श्रीश्री रविशंकर से जुड़े लोगों को भी इस कार्यकम में शामिल कर नशे के विरुद्ध कुछ बेहतर किया जाएगा। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया के निर्देश के बाद अब विभागीय स्तर से मेडिकल स्टोर पर भी सीसी टीवी कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। नशा मुक्ति केन्द्रों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगवा कर मानीटरिंग होगी। साथ ही नवयुवकों में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए विशेष प्रयास होंगे। यह भी पढ़ें- नशा मुक्त भारत के लिए ई-प्रतिज्ञा क्यूआर कोड जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.