लखनऊ, जनवरी 25 -- मलिहाबाद, भतोइया स्थित आरएम लॉन में रविवार को आयोजित 'नशा मुक्त कौशल दिवस' में सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह शामिल हुए। इस अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर द्वारा संचालित नशा मुक्ति अभियान की सराहना करते हुए विधायक ने कहा कि नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता समाज और राष्ट्र के भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। विधायक ने युवाओं से नशे से दूर रहकर सकारात्मक, रचनात्मक और राष्ट्रनिर्माण से जुड़े कार्यों में सहभागी बनने का आह्वान किया। समारोह में पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर, मलिहाबाद विधायक जय देवी कौशल, जिलाध्यक्ष विजय मौर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी, विनय प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख निर्मल वर्मा, शिशिर यादव, विकास किशोर, अमरेन्द्र कुमार, आशीष द्विवेदी सहित बड़ी संख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.