जमशेदपुर, मार्च 25 -- सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह बाबरी बस्ती में एक व्यक्ति ने नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दयाल बाग (35) के रूप में हुई है। परिजनों ने पड़ोसियों व भगीने की मदद से उसे तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भगीने अमित बाउरी के अनुसार, दयाल बाग लकड़ी टाल में मजदूरी करता था और उसकी तीन छोटी बेटियां हैं। मंगलवार रात वह नशे में घर पहुंचा और पैसे की मांग करने लगा। इंकार करने पर उसने परिजनों के साथ मारपीट की, जिसके बाद उसे घर से बाहर कर दिया गया। कुछ देर बाद वह कमरे में फांसी के फंदे से लटक गया। दरवाजा तोड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.