कौशाम्बी, मार्च 30 -- पिपरी थाने के निजामपुर पुरैनी गांव के समीप रविवार शाम नशे के लिए पैसे न देने पर एक युवक ने मजदूर की जमकर पिटाई कर दी। घटना में मजदूर को गंभीर चोटें आईं। निजामपुर पुरैनी गांव निवासी सरवेंद्र कुमार मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। उसने बताया कि रविवार शाम वह काम से लौट रहा था। रास्ते में एक युवक ने उससे नशा करने के लिए दो सौ रुपये मांगे। इनकार करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगा और विरोध करने पर पीट दिया। मौके पर जुटे लोगों ने बीच-बचाव किया। घायल ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.