पटना, मई 2 -- राजीवनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-चार में रहने वाली एक महिला का सोने का गहना उसके पति और देवर ने नशे के लिए शुक्रवार को बेच दिया। पीड़िता ने जब इसकी शिकायत पुलिस को की तो सामान के साथ दोनों पकड़े गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया। आरती कुमारी राजीवनगर रोड नंबर-चार में सपरिवार रहती हैं। उनकी शिकायत है कि पति और देवर को नशे का लत है। इसके लिए घर के कई सामान भी बेच दिए हैं। पहली मई को उसका पति मनीष कुमार और देवर रंजीत कुमार घर में रखे सोने के गहने को बेच दिया। जब इस बात की उसे जानकारी हुई तो उसने थाने में शिकायत की। पुलिस ने पहले दोनों को पकड़ा तो बताया कि पास के ही एक व्यक्ति को बेच दिया है। पुलिस ने वहां छापेमारी की तो दो जोड़ी कान का झुमका, दो जोड़ी कान का टॉप, एक जोड़ी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.