हल्द्वानी, जून 24 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। राजपुरा क्षेत्र में बढ़ते नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध बुधवार को धोबीघाट चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान में शामिल हुए कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने युवाओं से अभियान का हिस्सा बनकर नशे का शिकार हो रही पीढ़ी को जागरुक करने का आह्वान किया। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज के भविष्य को प्रभावित करता है। युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। क्षेत्र के नागरिकों, युवाओं, मातृशक्ति एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में इस अभियान में भाग लेकर यह स्पष्ट संदेश दिया कि राजपुरा की जनता अपने क्षेत्र को नशामुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न क्षेत्रो...