नशे के नेटवर्क पर डीएम-एसपी सख्त, सीमावर्ती इलाकों से कसेगा शिकंजा
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 2 -- जिले में नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए प्रशासन ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट में डीएम अंजनी कुमार सिंह और एसपी डॉ.ख्याति गर्ग की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नार्को को-आर्डिनेशन कमेटी की बैठक हुई। बैठक का संचालन एएसपी (पश्चिमी) अमित कुमार राय ने किया। डीएम ने कहा कि नशे से जुड़ी गतिविधियों की गोपनीय सूचनाओं का संबंधित विभागों के बीच तत्काल आदान-प्रदान किया जाए। सूचना मिलते ही बिना देरी प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई हो। डीएम ने वनाच्छादित और सीमावर्ती क्षेत्रों में एसएसबी तथा वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क को रोकने के लिए न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.