हरिद्वार, अप्रैल 21 -- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में परचून की दुकान के पास आठ से 10 युवकों ने पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका सरकारी अस्पताल में उपचार कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जमालपुर कलां निवासी अभिराम बाला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह प्लंबर का काम करते हैं। 14 अप्रैल की रात बिल्केश्वर रोड स्थित वाल्मीकि बस्ती में काम के बाद अपने पुत्र अनुराग के साथ लौट रहे थे। भीष्म ज्वालापुर के पास बाजार में घरेलू सामान लेने के लिए रुके थे, तभी आठ से 10 युवक वहां पहुंचे और बेटे के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में मारपीट,तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज शिकायतकर्ता के मुताबिक बचाव करने पर उनक...