इटावा औरैया, अप्रैल 20 -- जसवंतनगर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में तंबाकू, नशा और धूम्रपान से होने वाले दुष्प्रभावों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सचिव आरती द्विवेदी ने किया। अधिकार मित्रों ने ग्रामीणों को बताया कि तंबाकू और धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हैं, जिससे कैंसर, फेफड़ों और हृदय संबंधी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर सत्येंद्र यादव ने कहा कि नशा व्यक्ति ही नहीं, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है।इस दौरान अधिकार मित्र ऋषभ पाठक, लालमन, राजेंद्र सिंह व कुमारी नीरज ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में फार्मासिस्ट देवेंद्र यादव, पंचायत सहायक प्रयांशु यादव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहुएं व ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.