नोएडा, जून 24 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा । नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में जन-जागरूकता कार्यक्रमों आयोजित हो रहे हैं। इस क्रम में बुधवार को शारदा विश्वविद्यालय में जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर सीएमओ डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने कहा कि भारत सरकार मादक पदार्थों के सेवन को कम करने तथा उनकी अवैध तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए निरंतर सक्रिय प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान के माध्यम से देशभर में जन-जागरूकता बढ़ाने तथा युवाओं को सकारात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान रैली के जरिए लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताकर भी जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- नशामुक्त समाज के निगम ने निकाली जागरूकता रैली इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, डीसीएमओ डॉ...