नशे के दुष्परिणाम और इलाज के बारे में बताया
हल्द्वानी, जून 26 -- मोहन भट्ट हल्द्वानी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की सचिव और सिविल जज पारुल थपलियाल के निर्देशन में शुक्रवार को 'निर्वाण नशा उन्मूलन एवं पुनर्वास केंद्र', हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ विरोधी दिवस मनाया गया। इस मौके पर ड्रग अवेयरनेस और विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।पैरालीगल वॉलिंटियर केसी जोशी ने एक लघु वीडियो के माध्यम से नशे के नुकसान, उसके इलाज और मरीजों के अधिकारों की जानकारी दी। मनोवैज्ञानिक दिनेश आगरी और इशिता कांडपाल ने भी अहम जानकारियां दीं। इलाज के बाद नशा मुक्त जीवन जी रहे नीरज जोशी ने भी अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान केंद्र में रह रहे लाभार्थियों ने एक लघु नाटक प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News सहरसा: डीएलएएस द्वारा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध और अवैध तस्कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.