नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरीं सूर्या नर्सिंग कॉलेज छात्राएं
चक्रधरपुर, जून 22 -- चक्रधरपुर। झारखंड स्वास्थ्य निदेशालय रांची के निर्देशानुसार राज्यभर में चलाए जा रहे नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान के तहत सूर्या नर्सिंग कॉलेज चक्रधरपुर द्वारा सोमवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। नशीले मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित इस रैली का शुभारंभ सूर्या नर्सिंग कॉलेज परिसर से हुआ।
रैली के मार्ग रैली ब्लॉक कॉलोनी, अनुमंडल अस्पताल, एसबीआई चौक होते हुए सूर्या नर्सिंग होम तक पहुंची। रैली के दौरान छात्राओं ने हाथों में बैनर लेकर "नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो", "नशा मुक्त युवा, सशक्त भारत" तथा "स्वस्थ जीवन ही बेहतर भविष्य" जैसे नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया। छात्राओं ने लोगों को बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.