रांची, जून 18 -- खूंटी, संवाददाता। जिले में अवैध अफीम की खेती एवं अन्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में एनकॉर्ड (नार्को को-ऑर्डिनेशन सेंटर) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवैध अफीम की खेती, मादक पदार्थों की तस्करी तथा एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं विभिन्न थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध दर्ज एफआईआर, जब्ती, गिरफ्तारी तथा एनडीपीएस अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत की। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त ...