नशे के खिलाफ विद्यार्थियों ने मंच पर दिखाया असर
प्रयागराज, अगस्त 10 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़े के तहत सोमवार को वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग की ओर से नशा मुक्ति नाट्य मंचन प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अभिनय और संवादों के माध्यम से शराब, तंबाकू, धूम्रपान, गुटखा और मादक पदार्थों के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।नाटकों में नशे से परिवार में तनाव, आर्थिक संकट, स्वास्थ्य समस्याओं और सामाजिक अलगाव जैसे मुद्दों को दिखाया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि युवावस्था जीवन निर्माण का महत्वपूर्ण चरण है। प्रतियोगिता में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की। प्रस्तुतियों के जरिए 'नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो' का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: नशा मुक्ति अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.