हल्द्वानी, मार्च 16 -- हल्द्वानी, संवाददाता लामाचौड़ चौराहे पर अवैध शराब, स्मैक और चरस की खुलेआम बिक्री के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया है। सोमवार को सनातन जागृति ट्रस्ट के अध्यक्ष विपिन पाण्डे और क्षेत्र पंचायत सदस्य मीना पाण्डे के नेतृत्व में धरना शरू किया गया।ट्रस्ट के अध्यक्ष ने पुलिस और आबकारी विभाग पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि चौकी से चंद कदमों की दूरी पर नशा बिक रहा है। कई युवा जान गंवा चुके हैं। उन्होंने फतेहपुर और लामाचौड़ में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे और नशे के कारोबार पर कड़ा रोष जताया। क्षेत्र पंचायत सदस्य ने कहा कि नशा आने वाली पीढ़ी को तबाह कर रहा है। हर घर की महिलाएं नशे के अवैध कारोबार से परेशान हैं। सभी जनप्रतिनिधि मिलकर इस लड़ाई को लड़ेंगे। धरने में पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज तिवारी, ग्राम प्रधान हेम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.