हल्द्वानी, अप्रैल 12 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को एमबी इंटर कॉलेज के खेल मैदान से 'नशामुक्त उत्तराखंड' के संकल्प के साथ 'अवेयरनेस रन' का शुभारंभ किया। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं और महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा एक 'साइलेंट वॉर'है, जिसे जड़ से खत्म करने के लिए सरकार मिशन मोड पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ इस मुहिम में युवा, सरकार के सारथी बनें।एमबी इंटर कॉलेज मैदान में अवेयरनेस रन के लिए हजारों की संख्या में समाज सेवी संगठनों के प्रतिनिधियों, युवाओं व स्कूली छात्र-छात्राओं की भीड़ जुटी। मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशभर के लोगों से नशामुक्त उत्तराखंड के लिए अपना योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त उत्तराखंड की मुहिम को सफल बनाकर राज्य के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.