नशे के खिलाफ युवाओं को दिलाया संकल्प
लखीमपुरखीरी, अगस्त 2 -- गोला गोकर्णनाथ। कृषि महाविद्यालय जमुनाबाद में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में रविवार को नशा मुक्त युवा कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ अनुशासित व नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। मुख्य वक्ता विनीत सिंह भदौरिया ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के नशे के शारीरिक मानसिक सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। महाविद्यालय के प्रभारी अधिष्ठाता एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उनका स्वस्थ एवं नशामुक्त होना देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह भी पढ़ें- कॉलेज में नशा मुक्ति की दिलायी गई शपथ, युवाओं को किया जागरूक कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.