कन्नौज, जुलाई 23 -- कन्नौज। नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देने के लिए अब जिले के युवा अपनी कला और प्रतिभा का सहारा लेंगे। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के 'मेरा युवा भारत' की ओर से संचालित नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान 2026 के तहत जिले में आठ प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, अपर जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार और जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी ने प्रतियोगिताओं के पोस्टर का विमोचन कर अभियान की शुरुआत की। जिलाधिकारी ने युवाओं से अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। यह भी पढ़ें- माई भारत पोर्टल' पंजीकरण अभियान को लेकर तैयारी तेज उनके सकारात्मक प्रयासों से समाज को नशामुक्त बनाने के अभियान को मजबूती मिलेगी। उन्होंने विद्य...