रुद्रपुर, जनवरी 25 -- सितारगंज। पूर्व विधायक नारायण पाल ने रविवार को नकुलिया में नशे के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि स्मैक व नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है। नशे से घर बर्बाद हो रहे हैं। युवा पीढ़ी नशे के दलदल में धंस रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि नशा तस्करों की जानकारी पुलिस को दें। पूर्व विधायक पाल ने कहा कि नशा रोकने के लिए सभी दलों व राजनीतिक नेताओं की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों पर नजर रखनी होगी। इस दौरान एसएसआई राजेन्द्र प्रसाद भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.