नशे के खिलाफ जागरूक हुए विद्यार्थी, विद्यालयों में चला विशेष अभियान
गढ़वा, अगस्त 25 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को प्रखंड के सभी मध्य विद्यालय, उच्च विद्यालय, प्लस टू उच्च विद्यालय व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के बीच मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम व प्रबंधन विषय पर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देने के साथ उन्हें नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम का उद्देश्य उसी क्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझिगावां में डीआरजी अरविंद कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था में गलत संगति और जिज्ञासा के कारण बच्चे नशे की ओर आकर्षित हो सकते हैं। समय रहते जागरूकता और सही मार्गदर्श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.