नशे के खिलाफ जागरुकता के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
कोडरमा, जून 12 -- कोडरमा। निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम एवं जनजागरुकता अभियान के तहत ताईक्वांडो डे-बोर्डिंग सेंटर, सीडी बालिका उच्च विद्यालय, झुमरी तिलैया में शुक्रवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय नशे को ना, खेल को हां रखा गया था। छात्राओं ने नशामुक्ति, स्वस्थ जीवनशैली और खेलों के महत्व पर आधारित आकर्षक चित्र बनाकर अपने विचारों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षक अशोक कुमार एवं जिला खेल समन्वयक अशोक कुमार तुरी मौजूद थे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सकारात्मक सोच विकसित करना तथा उन्हें खेल और शिक्षा के माध्यम से बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर करना था। यह भी पढ़ें- निषिद्ध मादक पदार्थों की रोकथाम पर कार्यशाला यह भी पढ़ें- शैक्षणिक संस्थानों और आसपास के वातावरण को मादक पदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.