नशे के खिलाफ जागरुकता अभियान जारी
चम्पावत, जून 27 -- सतीश जोशी, चम्पावत। चम्पावत पुलिस का नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी है। सभी थाना क्षेत्रों में नशे के विरुद्ध लोगों को जागरुक किया गया। पुलिस टीमों ने स्थानीय नागरिकों, युवाओं, व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद कर नशे से दूर रहने का संदेश दिया। साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी अथवा अवैध गतिविधियों की सूचना मानस हेल्पलाइन 1933 या पुलिस को देने की अपील की। एसपी रेखा यादव ने बताया कि नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.