नशे के खिलाफ कार्रवाई में नौ गिरफ्तार
कटिहार, जून 18 -- कटिहार, एक संवाददाता। मुफ्फसिल थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा सभी गिरफ्तार आरोपितों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया, जिसमें उनके नशे में होने की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि ने बताया कि क्षेत्र में कानून- व्यवस्था बनाए रखने तथा नशाखोरी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर जांच और छापेमारी की गई, जिसमें नौ व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। मेडिकल जांच के बाद नशे की पुष्टि होने पर सभी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.