फरीदाबाद, अगस्त 19 -- पलवल, अभिषेक शर्मा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के साथ नशे की लत से पीड़ित लोगों को उपचार और पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध कराने पर प्रशासन ने जोर दिया है। मंगलवार को राज्य स्तरीय नारको समन्वय समिति की बैठक के बाद उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर नशे की रोकथाम को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने पुलिस, स्वास्थ्य, औषधि नियंत्रण और प्रशासनिक विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करने को कहा। उपायुक्त ने कहा कि नशे की तस्करी, बिक्री और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। केंद्र और प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। उन्होंने पुलिस विभाग को नशे से जुड़े मामलों की मैपिंग करने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने जिले...