जमशेदपुर, दिसम्बर 14 -- जिले में मादक पदार्थ और नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को एसएसपी ने इस अभियान को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, सभी डीएसपी और थाना प्रभारी मौजूद थे। बैठक में बताया गया कि अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने दो दिन में 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस टीमों ने 186 पुड़िया ब्राउन शुगर, 38.12 ग्राम अफीम, 90 पुड़िया गांजा और 27 बोतल नशीली कफ सिरप बरामद की है। नशे के इस अवैध कारोबार को खत्म करने के लिए पुलिस लगातार संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा रही है और संदिग्ध स्थानों पर दबिश दे रही है। एसएसपी ने बताया कि वे स्वयं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.