नशे के खिलाफ अभियान तेज करने के लिए पंजाब पुलिस को मिलेंगे 117 वाहन
नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- पंजाब में नशे के खिलाफ चल रहे 'युद्ध नशों विरुद्ध' अभियान को तेज करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) के लिए 117 नए वाहनों को मंजूरी देने की घोषणा की। फिल्लौर स्थित पंजाब पुलिस अकादमी में अभियान की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ बिना राजनीतिक दखल के सख्त कार्रवाई करने की पूरी छूट दी गई है। मुख्यमंत्री ने इस लड़ाई को जन आंदोलन बनाने की अपील भी की। मान ने कहा कि नशे की समस्या से निपटने के लिए सरकार आपूर्ति और मांग, दोनों पक्षों पर काम कर रही है। उनके मुताबिक, तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि नशे की लत से जूझ रहे लोगों को केवल अपराधी मानने के बजाय उपचार, देखभाल और दोबारा सामान्य जीवन शुरू करने का अवसर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.