भागलपुर, मई 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर में बढ़ते नशे के कारोबार और युवाओं में फैलती नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ रविवार को असानंदपुर ड्रग ट्रैफिकिंग स्क्वाड शिया टोली के तत्वावधान में जागरूकता मार्च निकाला गया। आयोजक सैयद अरशद अली के संयोजन में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। मार्च के आयोजन में तातारपुर पुलिस एवं विश्वविद्यालय थाना ने सहयोग किया। वक्ताओं ने कहा कि जब कोई युवा नशे की गिरफ्त में आता है तो सिर्फ उसकी जिंदगी नहीं, बल्कि पूरे परिवार के सपने टूट जाते हैं। यदि समाज अब भी नहीं जागा तो आने वाली पीढ़ियों को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। मौके पर समाजसेवी सईद अनवर, खुदाई खिदमतगार के अध्यक्ष एवं गांधीवादी मोहम्मद शाहवाज, मोहम्मद एजाज, जन आवाज सेना के महासचिव मंजर आलम, अधिवक्ता जावेद हुसैन, अधिवक्ता आशिफ मंजूर, देवाशीष गुप्ता समेत स्था...