नशे के कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश
लोहरदगा, मई 20 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा समाहरणालय में बुधवार को उपायुक्त संदीप कुमार मीणा की अध्यक्षता में नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर जिला कमेटी की बैठक हुई। इसमें जिले में नशीले पदार्थों पर सख्ती से रोक पर चर्चा और अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया गया। नशापान के हाट-स्पाट को चिन्हित करते हुए जांच अभियान चलायें और कड़ी कार्रवाई की जाए। उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारियों और थाना प्रभारियों से कहा कि किसी भी परिस्थिति में किसी अंचल और थाना क्षेत्र में अफीम की खेती नहीं होना चाहिए। अगर अफीम की खेती की सूचना प्राप्त होती है तो इसकी सूचना तुरंत वरीय पदाधिकारियों को दें। साथ ही, कड़ी कार्रवाई भी सुनिश्चित करें। लगातार जांच अभियान चलाएं। शहरी क्षेत्र में नशापान के हाट-स्पाट को चिन्हित करते हुए जांच अभियान चलायें और कड़ी कार्रवाई की जाए。
जागरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.