चम्पावत, अप्रैल 17 -- योगेश, चम्पावत।एसपी रेखा यादव ने नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। क्राइम बैठक में उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने को कहा। एसपी ने अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई तेज करने को कहा। ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाने के निर्देश दिए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई और फायर स्टेशन के साथ समन्वय बनाते हुए अग्नि सुरक्षा जागरुक कार्यक्रम करने को कहा। यह भी पढ़ें- अपराध के प्रति कड़ा रुख; भगवंत मान सरकार के 'अपराध-मुक्त' पंजाब के लक्ष्य को साकार कर रहीं महिला पुलिस कर्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...