मधुबनी, जनवरी 5 -- मधुबनी, विधि संवाददाता। शराब के नशे में गिरफ्तार पूर्व वार्ड पार्षद को लात घूंसे से बेरहमी से मारपीट करने के मामले में पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने सख्त कार्रवाई की है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने सोमवार को दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। मामले में नगर थानाध्यक्ष से शोकॉज किया गया है, जबकि मारपीट करनेवाले सिपाहियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करने की बात कही गई है। एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 31 दिसंबर 2025 की रात वाहन जांच के दौरान शराब के नशे में पकड़े गए पूर्व वार्ड पार्षद राम उदगार यादव के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले की जांच सदर एसडीपीओ अमित कुमार से कराई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर मारपीट में संलिप्त हवलदार तनवीर आलम और सिपाही महेंद्र कुमार को निलंबित कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.