बागपत, मार्च 15 -- कस्बे में एक व्यक्ति ने घर में ही फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर चुपके से उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया।कस्बे में एक व्यक्ति परिवार के साथ रहता था। वह नशे का आदी था। बताया जाता है कि नशे की पूर्ति के लिए उसने लोगों से काफी रुपया उधार ले रखा था। अब कर्जदार उस पर रुपये वापस लौटने का दबाव बना रहे थे। उधर पत्नी और बच्चे घर खर्च के लिए पैसा देने को कह रहे थे। जिससे परेशान होकर उसने शुक्रवार की देरशाम शाम घर में ही फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। तभी आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। परिजनों की सहमति से उन्होंने उसे फांसी के फंदे से उतारा और फिर पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस का कहना है कि ऐसी कोई घटना जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.