लखनऊ, मई 7 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में बुधवार शाम एक युवक ने नशे की हालत में अपने कमरे में गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान किला मोहम्मदी गांव निवासी प्रेमनाथ अवस्थी के 30 वर्षीय पुत्र योगेश अवस्थी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार बुधवार शाम करीब आठ बजे योगेश नशे की हालत में घर पहुंचा और अपने कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। जब काफी देर तक कमरा नहीं खुला तो बड़े भाई आशुतोष अवस्थी ने दरवाजा खटखटाया, परंतु कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। अंदर का दृश्य देख परिवार के होश उड़ गए, योगेश पंखे से गमछे के सहारे लटका हुआ था। परिजन तत्काल उसे फंदे से उतारकर लोकबंधु अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नशे की आदत बड़े भाई आशुतोष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.